{"_id":"6103f45c8ebc3e09054ba892","slug":"11th-student-shot-dead-in-love-affair-faridabad-news-noi596538268","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना इलाके में आगरा नहर के पास झाड़ी में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। युवक की पहचान हरकेश कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई। युवक 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार छात्र की हत्या प्रेस प्रसंग में हुई है। युवक के शरीर पर चार गोली लगने के निशान मिले हैं।
गांव मवई निवासी निगम पार्षद बिजेंदर शर्मा के पिता महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह घूमने के लिए आगरा नहर के साथ बनी सड़क से टीटू कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। उन्होंने देखा कि कठपुला पुल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर नुकीले हथियार व गोली के निशान बने हुए थे। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। थाना खेड़ी पुल प्रभारी योगविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरकेश नगर निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था और मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। चाचा के घर पर रहता था। मामला प्रेम प्रसंग से जड़ा हुआ है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। करीब तीन से चार लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की है। युवक को चार गोलियां मारी गई हैं। जिसमें से एक उसके सिर में, दो छाती व एक पैर में लगी है। इसके अलावा मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के भी निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।