फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   119 people returned from abroad, traces being done

विदेश से लौटे 119 लोग, किए जा रहे ट्रेस

Sat, 04 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
119 people returned from abroad, traces being done
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ने के साथ ही विदेश से लोगों का शहर में लौटना लगातार जारी है। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों से 119 लोग वापस फरीदाबाद लौटे। चार दिन में अब करीब आठ सौ लोग लौट चुके हैं लेकिन इनमें से आधे लोगों ने ही स्वास्थ्य विभाग से अपनी ट्रैवल हिस्ट्री (यात्रा) की जानकारी साझा की है जबकि अन्य लोग जानकारी देने से कतरा रहे हैं। ऐसे लोगों के घर अब पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन

देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीम विदेश से लौटने वालों से संपर्क कर उन्हें ट्रेस कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 119 लोग अफ्रीका, अमेरिका, जापान, सिंगापुर आदि देशों से वापस लौटे जबकि तीन दिसंबर तक 665 लोग वापस आए थे। अब तक 784 लोग विदेश से लौटे हैं। इनमें से 405 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है। वहीं 379 लोग ऐसे हैं जो अभी भी अपनी यात्रा संबंधी जानकारी देने से कतरा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब इन लोगों के घर जाती है तो पता चलता है कि वह कहीं बाहर गए हैं। फोन पर संपर्क करने पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं देते हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। यदि यह लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट की चपेट में आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि जो लोग विदेश से लौटे हैं और स्वास्थ्य विभाग को अपनी जानकारी देने से कतरा रहे हैं, यदि कोरोना का खतरा बढ़ता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ऐसे लोगों की ट्रेसिंग के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी जिससे इन पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई
जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में ऑक्सीजन की क्षमता 50.06 टन थी जिसे बढ़ाकर अब 83.50 टन कर दिया गया है। वहीं दूसरी लहर में वेंटिलेटर की संख्या 224 थी, जो अब बढ़कर 320 हो गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए है।

कोरोना का एक मरीज मिला, चार स्वस्थ घोषित
जिले में नए मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को सात नए मरीज मिलने के बाद शनिवार को एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग ने केवल एक नया कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। वहीं चार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या केवल 28 रह गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को सेक्टर-9 से नया कोरोना संक्रमित मिला है। अभी तक जिले में 99962 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 99217 मरीज ठीक हो चुके हैं। अगर केवल दिसंबर महीने की बात करें तो इस महीने में के शुरुआती चार दिनों में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक दिसंबर को 4, दो दिसंबर को 2, तीन दिसंबर को सात व चार दिसंबर को एक कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 28 रह गई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल कोई मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। शनिवार को 2693 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1982 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed