फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   117 play schools of Anganwadi are buzzing from today

आंगनबाड़ी के 117 प्ले स्कूल आज से गुलजार

Thu, 31 Mar 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
117 play schools of Anganwadi are buzzing from today
फरीदाबाद। नए शैक्षणिक सत्र के साथ शुक्रवार से सभी आंगनबाड़ी के 117 प्ले स्कूल समेत 1294 केंद्र बच्चों से गुलजार होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को मेवला महराजपुर, बड़खल, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद समेत जिले के तमाम केंद्रों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वह एक साल से अधिक उम्र के बच्चों का अपने नजदीक केंद्र व आंगनबाड़ी के प्ले स्कूल में जरूर दाखिला कराएं। सभी केंद्रों पर बच्चों की अच्छी शिक्षा की उचित व्यवस्था है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाव व जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1294 आंगनबाड़ी केंद्र है। इनमें से 117 केंद्र को प्ले स्कूल में बदला गया है। सभी प्ले स्कूलों पर 40-40 कुर्सियों के साथ टेबल आदि की व्यवस्था है। बच्चों के नोटबुक, पेंसिंल आदि भी व्यवस्था है। इसके अलावा सभी 1294 केंद्रों पर बच्चों के लिए खेलने की भी व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों में रंग-रोबन व साफ-सफाई कराई गई है। लिहाजा बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर अभिभावकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र व प्ले स्कूल में दाखिला जरूर दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed