फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   116 infected after 100 days in the district

100 दिन बाद जिले में मिले 116 संक्रमित

Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
116 infected after 100 days in the district
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। रोज मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को कोरोना के नए संक्रमित मरीजों ने शतक लगा दिया। जिले में 100 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग ने 116 संक्रमितों की पुष्टि की है। इससे पहले 18 दिसंबर को 100 से अधिक मामले सामने आए थे। राहत की बात यह है कि 43 मरीजों को कोरोना से मुक्त घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47526 हो गई है और 46590 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक 422 संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 514 हो गई है। इनमें से 70 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं और 444 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं 11 संक्रमित आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं। संक्रमितों के बढ़ने का प्रभाव रिकवरी रेट पर लगातार दिखाई दे रहा है। रिकवरी रेट घटकर 98 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1284 नमूने लिए और 1475 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक 570430 नमूने लिए जा चुके हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पॉजिटिविटी दर 8.3 फीसदी हो गई है, जबकि सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.2 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 238 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
सेक्टर-7डी स्थित शास्त्री पार्क में स्वास्थ्य विभाग व भाजपा की ओर से कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक नरेंद्र गुप्ता और जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने टीकाकरण में शामिल लोगों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आगे आएं और स्वयं टीका लगवाकर अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

शिविर में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को नियम अनुसार कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया गया। 238 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला महामंत्री आरएन सिंह व मूलचंद मित्तल ने स्वयं भी टीका लगवाया। शिविर की अध्यक्षता कर रहे भाजपा लीगल सेल हरियाणा के संयोजक प्रकाशवीर नागर ने कहा कि हमारा प्रयास ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण में शामिल करने का था, इसलिए सेक्टर वासियों से शिविर के एक दिन पहले ही आधार कार्ड ले लिए गए थे, जिससे उनके पंजीकरण में कोई दिक्कत न आए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed