फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रात भर बेहद खराब रहा वातावारण, दोपहर बाद साफ हुआ वायुमंडल

रात भर बेहद खराब रहा वातावारण, दोपहर बाद साफ हुआ वायुमंडल

Tue, 06 Nov 2018 07:28 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
रात भर बेहद खराब रहा वातावारण, दोपहर बाद साफ हुआ वायुमंडल
रातभर खराब रहा वातावरण, दोपहर बाद हुआ साफ
विज्ञापन


फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी मेें मंगलवार की शुरुआत बेहद खराब वायु गुणवत्ता से हुई लेकिन तेज धूप और हवाओं के कारण वातावरण धीरे धीरे इतना साफ हुआ कि शाम तक यहां की वायु शुद्धता स्तर के करीब आ गई। सुबह सांस लेने मेें परेशानी महसूस कर रहे नगरवासियों ने दोपहर बाद खुल कर सांस ली। वातावरण साफ होने के कारण लोगों ने भी बाजार में दिवाली की खरीदारी करने में ज्यादा समय व्यतीत किया।

शहर में सोमवार को दिनभर छाई रही धुंध मंगलवार सुबह छह बजे तक बनी रही। धुंध के कारण औद्योगिक नगरी के वातावरण में पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की दर रात भर 362 से 456 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर की खतरनाक दर पर बनी रही। मंगलवार सुबह छह बजे भी पीएम 2.5 की मात्रा 437 तक बनी रही। सुबह से ही हल्की हवाएं भी चल रही थीं और सूरज ने भी तपिश के साथ आमद दर्ज कराई। इसका असर वातावरण साफ होने में दिखाई दिया। पीएम 2.5 की मात्रा सुबह आठ बजे से घटनी शुरू हुई जो दोपहर बारह बजे 394 और दो बजे 197 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के मॉडरेट स्तर पर पहुुंच गई। दोपहर बाद तीन बजे पीएम 2.5 की मात्रा घट कर 80 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर यानी संतुष्टिजनक स्तर पर पहुंच गई। सूरज भी दिन भर धूप और तपिश देता रहा और हवाएं भी हल्की तेज होकर चलती रहीं। इससे औद्योगिक नगरी का वातावरण शाम तक शुद्ध के करीब पहुंच गया। अच्छा मौसम और वातावरण साफ होने पर मंगलवार को लोग दिवाली की खरीदारी करने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि धूप निकलने और हवाएं चलने के कारण वातावरण में घुले पीएम 2.5 कण डिस्पर्स हो गए इस कारण वायु गुणवत्ता में सुधार आया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिवाली के बाद भी हवाएं चलती रहेंगी इससे दिल्ली एनसीआर का वातावरण साफ होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed