फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रोडवेज प्रबंधन ने 39 हड़ताली कर्मचारियों को किया निलंबित

रोडवेज प्रबंधन ने 39 हड़ताली कर्मचारियों को किया निलंबित

Sat, 20 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने 39 हड़ताली कर्मचारियों को किया निलंबित
39 हड़ताली कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा रोडवेज ने हड़ताल में शामिल 39 कर्मचारियों को हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में अधिकांश रोडवेज के चालक, परिचालक और मैकेनिक हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार को भी बसों का संचालन किया। हालांकि वे रोड पर मात्र 70 बसें ही उतार पाए। रोडवेज महाप्रबंधक ने हड़ताल में शामिल 39 कर्मचारियों को निलंबित करने की पुष्टि की है।
किलोमीटर स्कीम के तहत 720 निजी बसों को परमिट दिए जाने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने 16 अक्तूबर से हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। इसके पहले 15 अक्तूबर दोपहर से ही कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। 16 अक्तूबर को डिपो से बस निकालने का विरोध करने वाले 43 कर्मचारियों को एस्मा के तहत गिरफ्तार कर दो दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। इनमें 40 रोडवेज के कर्मचारी थे। हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एस्मा का उल्लंघन करने वाले अब तक 39 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इनमें यूनियन के कई पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


ये हुए निलंबित
रोडवेज महाप्रबंधक के अनुसार निलंबित किए गए कर्मचारियों में प्रमुख रूप से कर्मचारी नेता राम आसरे यादव, जितेंदर पाल, करमचंद, प्रदीप, सूबेदीन, सतीश, लालाराम, वीरेंद्र, सुरेश, शहजाद, लेखराज, सैकुलखान, जय सिंह गिल, राजसिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के साथ हो सकती है बातचीत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को रोडवेज के उच्च अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में यूनियन पदाधिकारियों के साथ रविवार दोपहर में बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य परिवहन निगम के महानिदेशक और विभाग के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में यूनियन नेताओं के भी बुलाए जाने की उम्मीद है। सीएम ने रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील भी की है।


रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आए कई विभाग
रोडवेज कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल को समर्थन कई अन्य विभागों के कर्मचारी भी आ गए है। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा प्राथमिक अध्यापक संघ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों ने शनिवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। प्राथमिक अध्यापक संघ से जुड़े अध्यापक चतर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी काली पट्टी बांध कर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed