{"_id":"5bb76fe3867a5512c461f142","slug":"11538748387-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा को लेकर मोदी-मनोहर सरकार विफल : सुष्मिता देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा को लेकर मोदी-मनोहर सरकार विफल : सुष्मिता देव
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सुरक्षा को लेकर मोदी-मनोहर सरकार विफल : सुष्मिता देव
बल्लभगढ़। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से असफल साबित हुई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा हरियाणा में उल्टा साबित हुआ है। महिला अपराधों में आज हरियाणा देश में पहले स्थान पर है। यही वजह है कि कांग्रेस को प्रदेश में महिला अधिकार यात्रा निकालकर महिलाओं को जागरूक करना पड़ रहा है। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन में सुष्मिता देव बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
सांसद सुष्मिता देव ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के साथ विश्वासघात किया है, साढ़े चार साल के शासनकाल में लोगों को सिवाए महंगाई, बेरोजगारी व महिला उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की आड़ में 13 लाख करोड़ रुपये भाजपा सरकार गरीब जनता से लूट चुकी है और अब मात्र 2.50 रुपये की कटौती कर लोगों को बरगलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में किसान परेशान हो रहे हैं। फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है। उचित कीमत की मांग करने पर सरकार किसानों पर लाठीचार्ज करती है। सम्मेलन का आयोजन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष साधना सिंह की ओर से किया गया था, जिसकी अध्यक्षता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर ने की। समारोह में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत, तिगांव के विधायक ललित नागर विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे।