फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   विजय माल्या के खुलासे ने खोली भाजपा के भ्रष्टाचार की कलई : अशोक तंवर

विजय माल्या के खुलासे ने खोली भाजपा के भ्रष्टाचार की कलई : अशोक तंवर

Thu, 13 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या के खुलासे ने खोली भाजपा के भ्रष्टाचार की कलई : अशोक तंवर
माल्या के खुलासे ने खोली भाजपा के भ्रष्टाचार की कलई : अशोक तंवर
विज्ञापन


फरीदाबाद। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि विजय माल्या के खुलासे के बाद भाजपा सरकार का चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि विजय माल्या ने साफ तौर पर कहा है कि देश छोड़ने से पहले उन्होंने वित्तमंत्री अरुण जेटली को सभी बातों से अवगत करवा दिया था।
उन्होंने कहा कि राफेल घोटाले के बाद अब विजय माल्या के बयान ने भाजपा के भ्रष्टाचार की कलई खोल दी है कि किस तरह से देश का चौकीदार कहलवाने वाले भागेदार बनकर भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए है। राफेल डील मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग को लेकर उन्होंने लघु सचिवालय पहुंच कर जिला उपायुक्त अतुल कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। बुधवार को शुरू हुई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की ‘साइकिल यात्रा’ के दूसरे दिन वे बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ व फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। अशोक तंवर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा और अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद यात्रा पंचायत घर, तिगांव रोड, सेक्टर-3 मेन मार्केट राजा नाहर सिंह पैलेस, सेक्टर 7 मार्केट, मिलन होटल, सेक्टर 10-12, 15, 16, ओल्ड फरीदाबाद तालाब रोड, सेक्टर 28-29 फल मंडी, बाईपास, वजीरपुर, पलवली, बादशाहपुर, टिकावली, देहा, भूपानी रोड, नचौली, कांवरा, बदरपुर सैद, जसाना, शाहबाद और भुआपुर होते तिगांव पहुंची।
विज्ञापन

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा सेक्टर-9 में पूर्व विधायक आनंद कौशिक, कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ के कार्यालय पर भी उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने दो साल पहले ‘हैपनिंग हरियाणा समिट’ के नाम पर राज्य में पांच लाख 84 हजार करोड़ रुपये के निवेश और पांच लाख लोगों को रोजगार देने के दावों को झूठा करार देते हुए बीजेपी से श्वेत पत्र लाने की मांग की है। यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक आनंद कौशिक व राधेश्याम शर्मा, डॉ. राधा नरूला, मोहम्मद बिलाल, याशपाल नागर, राजकुमार तेवतिया, मनमोहन भड़ाना, विकास चौधरी, सत्यवीर डागर, पूर्व महापौर अत्तर सिंह, संजीव चौधरी, चेयरमैन जिला बार एसो. बॉबी रावत, सुमित गौड़, बलजीत कौशिक, डॉ. एसएल शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से बेहाल रहे लोग
तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान लोग जाम से बेहाल रहे। यात्रा के दौरान बल्लभगढ़ और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह जाम की स्थिति रही। लोगों को रास्ता बदलकर अपने-अपने गंतव्य स्थानों पर जाना पड़ा। बुधवार को सूरजकुंड व एनआईटी क्षेत्र में लगे जाम से सबक लेते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को यातायात प्रबंधन के लिए इंतजाम किए थे, मगर सब धरे रह गए। साइकिल यात्रा के पीछे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed