{"_id":"5b50bc8d4f1c1b3b748b5c5f","slug":"11532017805-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स ने घेरा उद्योग मंत्री का कार्यालय, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स ने घेरा उद्योग मंत्री का कार्यालय, नारेबाजी
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आशा वर्कर्स ने घेरा उद्योग मंत्री का कार्यालय, नारेबाजी
- विपुल गोयल के बाहर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
- अपने मानदेय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं आशा वर्कर्स
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा द्वारा प्रदेश स्तरीय ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ महापड़ाव के तहत बृहस्पतिवार को आशा वर्कर्स ने उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। बृहस्पतिवार सुबह आशा वर्कर्स विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय के बाहर एकत्र हुईं और धरने पर बैठ गईं। आशा वर्कर्स का कहना है कि यह उनका अनिश्चितकालीन धरना है।
धरने को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा फरीदाबाद के सह सचिव धर्मवीर वैष्णव ने कहा है कि सरकार ने आशा वर्कर्स के साथ तीन बार समझौता किया, मगर अब सरकार अपने ही किए समझौते की शर्तों को लागू करने में आनाकानी कर रही है। इससे आशा वर्कर्स में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि फरवरी के समझौते को लागू नहीं किया तो सरकार को चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं’ का नारा देने वाली सरकार बेटियों पर ही जुल्म कर रही है। इस बार अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। इसी के चलते धरने को अनिश्चितकालीन कर दिया गया है। धरने को उमा तिगांव, हुडा नेता हवा सिंह, प्रमोद कुमार, मंजू गुप्ता, नीलम जोशी, पूजा गुप्ता, साइन प्रवीन, रेखा शर्मा, सुनीता देवी, मुकेश, सुशीला चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।