फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शहीद मंगलपांडे और बटुकेश्वर दत का किया नमन

शहीद मंगलपांडे और बटुकेश्वर दत का किया नमन

Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
शहीद मंगलपांडे और बटुकेश्वर दत का किया नमन

विज्ञापन
शहीद मंगलपांडे और बटुकेश्वर दत्त का किया नमन
फरीदाबाद। आजादी के शहजादे संस्था ने बृहस्पतिवार को आधारशिला पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 में दो महान क्रांतिकारियों बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि व मंगलपांडे की जयंती मनाई। स्कूल प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक हरीशचंद्र आजाद ने बच्चों को बताया कि मंगल पांडे देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। मंगल पांडे ने अकेले अपने दम पर ब्रिटिश सरकार पर हमला किया था, इसके लिए मात्र 30 वर्ष की आयु में उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था। संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि बटुकेश्वर दत्त स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे। उन्हें शहीद भगत सिंह के साथ एसेंबली में बम फेंकने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। इस मौके पर तिलकराज शर्मा, वानी शर्मा, वैभव शर्मा, आकांशा, हिमांशी, संजना, महक, शालिनी, प्रीता, दिव्या, समरजीत, ध्रुव मनीष, अभिषेक, पल्लवी, वर्षा और खुशी आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed