फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मिलेगा गर्भनिरोधक वैक्सीन अंतरा

ामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मिलेगा गर्भनिरोधक वैक्सीन अंतरा

Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
ामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मिलेगा गर्भनिरोधक वैक्सीन अंतरा

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मिलेगा ‘अंतरा’ वैक्सीन
- गर्भनिरोधक वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएगा स्वास्थ्य विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला सिविल अस्पताल में मिलने वाली गर्भनिरोधक वैक्सीन अंतरा अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मिलेगी। जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाली महिलाएं परिवार नियोजन के लिए वैक्सीन का लाभ उठा सकेंगी। वैक्सीन की सरल पहुंच के साथ ही परिवार नियोजन की सुविधा आम जन तक पहुंचाने की मुहिम है। इसके साथ ही वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब जागरूकता अभियान भी चलाने जा रहा है।

पहले सिर्फ सिविल अस्पतालों में ही मिलती थी सुविधा:
अंतरा वैक्सीन की सुविधा के लिए पहले सिविल अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। ऐसे में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेेेत्रों की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। जबकि परिवार नियोजन से संबंधित यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इसी के चलते अब निर्णय लिया गया है कि इस वैक्सीन को अब जिले के खेड़ी, मोहना, कोराली और तिगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार से इस नई व्यवस्था को जिले के सभी चारों सामुुदायिक केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


तीन माह में लेना होता है एक वैक्सीन:
परिवार नियोजन के अन्य उपायों में अंतरा वैक्सीन को सबसे अधिक प्रभावी माना गया है। चिकित्सकों की मानें तो इस वैक्सीन को तीन माह में सिर्फ एक बार लेना होता है। तीन माह बाद परिवार नियोजन प्लानिंग की अवधि अगर बढ़ानी है तो दूसरा वैक्सीन लिया जा सकता है। इस वैक्सीन को लगवाने के बाद परिवार नियोजन का कोई अन्य उपाय अपनाने की भी आवश्यकता नहीं है। इसका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलाया जाएगा जागरूकता अभियान:
बुधवार को भी जिला सिविल अस्पताल में आमजन को अंतरा वैक्सीन की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हुई सुविधाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को परिवार नियोजन के सरल उपाय भी सुझाए गए। इसमें परिवार नियोजन की प्लानिंग के बारे में भी समझाया गया। उप सिविल सर्जन डा. गजराज ने बताया कि अंतरा को लेकर लोग अभी ज्यादा जागरूक नहीं हैं। ऐसे में अब जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed