फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   113 new corona positve found in faridabad, two died, 95 recover

कोरोना संक्रमण : 113 नए मामले, दो की मौत, 95 स्वस्थ

Wed, 12 Aug 2020 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
113 new corona positve found in faridabad, two died, 95 recover
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटों में 113 नए मामले मिले हैं। जबकि दो की मौत हो गई। वहीं, 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

नए संक्रमित चावला कॉलोनी, एनआईटी एक, एसजीएम नगर, मुजेसर, एनआईटी 5, एनआईटी 37, डबुआ कॉलोनी, एसी नगर, संजय कॉलोनी के अलावा एनआईटी फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। जिले में कुल 943 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 201 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 742 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 10 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक कुल 10515 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 9427 मरीज ठीक हो गए हैं। 143 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 97645 सैंपल लिए हैं, जिनमें से अभी केवल 543 सैंपल आने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रति एक लाख लोगों पर 5424 सैंपल लिए जा रहे हैं। इस समय जिले में कोरोना के दुगने होने की दर 76 दिन से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed