{"_id":"5be181f9bdec22699b149b92","slug":"111541505529-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
फरीदाबाद। बाटा फ्लाईओवर के नीचे सोमवार शाम पैदल ट्रैक पार कर रहे एनआईटी एक निवासी नंदगोपाल (59) मालगाड़ी की चपेट में आ गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने उनकी शर्ट की जेब में रखे पहचान पत्र से शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
एएसआई भीम सिंह के अनुसार, मूलरूप से दीपा कॉलोनी निवासी नंदगोपाल परिवार सहित एनआईटी-एक स्थित ससुराल में रहते थे। सोमवार शाम वह किसी काम से घर से निकले थे। न्यू टाउन स्टेशन के पास बाटा फ्लाईओवर के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रही माल गाड़ी की चपेट में आ गये। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो