फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   धनतेरस पर बाजार तैयार...खरीदारी में मुहूर्त का रखें ध्यान

धनतेरस पर बाजार तैयार...खरीदारी में मुहूर्त का रखें ध्यान

Sun, 04 Nov 2018 06:40 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार तैयार...खरीदारी में मुहूर्त का रखें ध्यान

विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार तैयार...खरीदारी में मुहूर्त का रखें ध्यान

फरीदाबाद। धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही शहर के बाजार पूरी तरह सजे नजर आए। ज्वेलरी, बर्तन, घर सजावट के सामान के साथ, गिफ्ट्स आइटम, खील बताशे, दीये आदि की रविवार को ही खरीदारी शुरू हो गई। धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक से लेकर, ज्वेलरी, बर्तन, धातु आदि की खरीदारी होती है। लोग शुभ समय पर खरीदारी करते हैं। इस बार धनतेरस पर सुबह 9 बजे के बाद पूरा दिन शुभ होगा। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे तक ही राहु काल खत्म हो जाएगा। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार सोने, चांदी और अन्य धातुओं की खरीदारी की जा सकती है।


प्रदोष काल में करें पूजा
धनतेरस पूजन के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ माना जाता है। बांके बिहारी मंदिर के आचार्य संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को शाम 5:30 बजे से 6.42 बजे तक प्रदोष काल है। इस समय धनतेरस की पूजा करने पर धन-धान्य की वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि इस बार सुबह 7.30 बजे से लेकर 9.00 बजे तक राहु काल रहेगा। इस समय के अलावा पूरे दिन धनतेरस की खरीदारी करना शुभ होगा।
विज्ञापन


सोना या धातु खरीदने का शुभ समय
- सुबह 9.47 बजे 11.51 बजे तक धनु लग्न रहेगा। इसमें सोना खरीदना शुभ रहेगा।
- दोपहर 3.01 बजे से मीन लग्न रहेगा, इस समय भी सोने की खरीदारी शुभ होगी
- शाम 4.27 बजे से शाम 6.02 बजे तक मेष लग्न होगा, जिसमें तांबे से बने सामान की खरीदारी शुभ रहेगी।
- शाम 6.02 बजे तक 7.58 बजे तक वृष लग्न होगा, इसमें चांदी की खरीदारी शुभ होगी। इसी समय भगवान धनवंतरि की पूजा करना भी शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed