फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फरीदाबाद में फिर मिले डेंगू के तीन नए मामले

फरीदाबाद में फिर मिले डेंगू के तीन नए मामले

Sun, 30 Sep 2018 06:44 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में फिर मिले डेंगू के तीन नए मामले

विज्ञापन
फरीदाबाद में फिर मिले डेंगू के तीन नए मामले

फरीदाबाद। रविवार को जिले में डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तक मिले कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 10 पहुंच गई है। वहीं मलेरिया रोगियों की संख्या भी 118 तक पहुंच गई है। डेंगू-मलेरिया के लगातार सामने आ रहे इन मामलों को देखकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे है। इसके बाद सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह जिले में 7 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई थी। शनिवार व रविवार को इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है। तीन नए मरीजों की पुष्टि मलेरिया विभाग ने की है। मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों मरीजों की हालत में सुधार है। शुक्रवार तक मलेरिया के मरीजों की संख्या भी 116 थी, जो रविवार को बढ़कर 118 हो गई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मलेरिया का असर 15 से 20 दिन तक रहता है। पहले की तुलना में मरीजों के आने की संख्या काफी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल डेंगू के अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इनमें एक मरीज पलवल जिले का है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। उन्होंने लोगों से अपने आप को मच्छरों से बचाने की अपील की है। साथ ही डेंगू बुखार संबंधी कोई लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed