{"_id":"5b8536f542c79246633fe141","slug":"111535457013-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं: धर्मबीर भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं: धर्मबीर भड़ाना
Updated Tue, 28 Aug 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं: धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय भाजपा नेता द्वारा पानी के बोरवेल को लेकर की गई लोगों से मारपीट के मामले में आप नेता धर्मबीर भड़ाना मंगलवार को घायलों से मिले और उन्हें हर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार से भाजपा के स्थानीय नेता आमजन के साथ मारपीट कर रहे हैं, उससे साबित होता है कि अपने पतन से बौखलाई भाजपा सरकार अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आप नेता ने स्थानीय विधायक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शह पर ही भाजपा नेता अवैध रूप से सरकारी ट्यूबवेलों से उगाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के गुंडों द्वारा लोगों को बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने न तो औरतों को बख्शा, न ही बच्चों को। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आप नेता धर्मबीर भड़ाना को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि स्थानीय भाजपा नेता सरकारी ट्यूबवेलों से कनेक्शन के नाम पर 5 हजार रुपये प्रति कनेक्शन और उसके बाद 700 रुपये प्रतिमाह देने के लिए बोल रहा था। सोमवार सुबह लोगों ने जब उसका विरोध किया तो उसने अपने बाउंसरों से पिटवा दिया।
धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार महिला सुरक्षा और गरीबों को न्याय देने की बात करती है, वहीं ऐसे लोगों को संरक्षण देती है जो पानी के रूप में लोगों से अवैध वसूली करते हैं। भड़ाना ने कहा कि शिव दुर्गा विहार में ऐसे 55-60 टयूबवेल हैं, जिनसे स्थानीय नेता अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बिजली हाफ और पानी माफ ’ मिलेगा। आम आदमी पार्टी गरीब जनता के हित के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि इस केस में पुलिस को गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। पुलिस अगर गरीबों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करती है तो वह आंदोलन कर चौकी-थाने का घेराव करेंगे।