{"_id":"5b0060134f1c1bd5408b68c2","slug":"111526751251-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चंदावली में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चंदावली में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
Updated Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव चंदावली में छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
फरीदाबाद। राजकीय महाविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत चंदवाली में सरकारी स्कूल के सहयोग से एक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली को स्वच्छ भारत इंटर्नशिप योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय माध्यमिक विद्यालय से चलकर गांव की गलियों से होते हुए वापस स्कूल में पहुंची। स्वच्छता रैली के आयोजन में राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीता कौशिक, ब्लॉक समिति अध्यक्ष राजकुमार सैनी, ग्रामवासी जसवंत पंवार और हिमांशु ने विशेष योगदान दिया। इस स्वच्छता जनजागृति रैली में प्राध्यापक जोरावर सिंह, गिर्राज सिंह, गौरव, संजय, आदित्य, विमलेश, सोनिया, दीवांशू, सतीश, शिवकुमार, तरुण नेगी और आयुष गोयल सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो