{"_id":"5af700fc4f1c1bce408b4cb4","slug":"111526137084-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो की सदस्यता ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की सदस्यता ली
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो की सदस्यता ली
फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी के नेतृत्व में आज तिगांव विधानसभा वार्ड-25 से पार्षद का चुनाव लड़ने वाली सीमा श्रीवास्तव ने अपने पति संजय श्रीवास्तव सहित हुकम सिंह, संजय चौहान, रंजीत कुमार, बृजेश ओझा व अन्य साथियों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया। उमेश भाटी ने सभी को इनेलो का पटका पहनाकर और पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया। उमेश भाटी ने कहा कि आज इनेलो के शासन को जनता याद कर रही है। खासकर वह लोग जो कि आज भाजपा में है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जबसे सत्ता संभाली है, तभी से हर वर्ग परेशान हो रहा है। जनता अब इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। ब्यूरो