{"_id":"5adcca5a4f1c1b360b8b5fb0","slug":"111524419162-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-दो अब नेशनल हाईवे 19 से पहचाना जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-दो अब नेशनल हाईवे 19 से पहचाना जाएगा
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
एनएच-दो अब नेशनल हाईवे 19 से पहचाना जाएगा
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे 2 के रूप में पहचाने जाने वाले मुगलकाल के ग्रांट ट्रंक रोड को अब नेशनल हाईवे 19 का नाम दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर एन एच 19 के संकेतक लगाए गए हैं।
एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सफी ने बताया कि वर्ष 2010 में सभी नेशनल हाईवे का नामकरण वैज्ञानिक ढंग से रखने का निर्णय लिया गया था। तब तय हुआ था कि उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को सम और पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे को विषम नंबर दिए जाएंगे। पूर्व से पश्चिम के राष्ट्रीय राजमार्गों का नामकरण उत्तर से शुरू होगा, यह संख्या दक्षिण तक बढ़ती जाएगी। इसकी तरह उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाले राजमार्गों का नामकरण पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस आधार पर दिल्ली आगरा हाईवे को नामकरण नेशनल हाईवे 19 किया गया है।