{"_id":"5ad9d9894f1c1b360b8b591c","slug":"111524226441-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाती मालिवाल के समर्थन में पहुंचे आप नेता धर्मबीर भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाती मालिवाल के समर्थन में पहुंचे आप नेता धर्मबीर भड़ाना
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाती मालिवाल के समर्थन में पहुंचे आप नेता धर्मबीर भड़ाना
फरीदाबाद। निर्दोष एवं छोटेे बच्चों के साथ रेप करने वालों को 6 महीने के अंदर ही फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल को आप ने भी समर्थन दिया है। फरीदाबाद से आप नेता धर्मवीर भड़ाना शुक्रवार को दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और स्वाति को समर्थन की बात कही।
आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कानून में संशोधन करना चाहिए और कम से कम नाबालिग बच्चों के साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत करने वालों को फांसी का प्रावधान होना ही चाहिए। इसके लिए कानून में जो भी संशोधन करने हों, वह करने चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए 6 महीने के अंदर ऐेसे बलात्कारियाें को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक लड़ाई को किनारा करके बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले मानव रूपी दानवों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करना चाहिए। इसमें सभी दलों की सहमति भी होनी चाहिए। तभी जाकर इस प्रकार की हिंसक घटनाओं पर काबू किया जा सकता है। धर्मबीर भड़ाना के साथ जिला महिला अध्यक्ष गीता शर्मा, बल्लभगढ़ विधानसभा प्रभारी विनोद भाटी, बड़खल विधानसभा उपाध्यक्ष समीपक चित्रा, मंजीत सैनी, राजू फागना और जगत भड़ाना आदि ने भी स्वाति मालिवाल को समर्थन दिया है।