फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11-Year-Old Student Commits Suicide by Hanging in Faridabad

Faridabad: मां की बात से घबराया छठी कक्षा का छात्र, छत पर जाकर कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा लगा दी जान

Sun, 26 Apr 2026 01:40 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 26 Apr 2026 01:40 PM IST
सार

छांयसा गांव में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा घर से करीब 50 से 100 रुपये निकाल लिए थे। कुछ समय बाद उसकी मां को पैसे निकालने की बात पता चल गई। मां ने बच्चे को ज्यादा डांटा नहीं, बल्कि केवल इतना कहा कि वह उसके पिता के आने पर इस बारे में बताएगी। मां की यह बात सुनकर बच्चा डर गया।

विज्ञापन
11-Year-Old Student Commits Suicide by Hanging in Faridabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के गांव छांयसा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे ने घर से 50 से 100 रुपये निकाल लिए थे। जब उसकी मां को इस बात का पता चला तो उसने बच्चे से सिर्फ इतना कहा कि जब उसके पापा घर आएंगे तो वह बताएगी कि वह बिना बताए घर से पैसे निकाल लेता है। मां की यही बात सुनकर बच्चा घबरा गया और घर की छत पर जाकर कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना से कुछ देर पहले बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था।

विज्ञापन


छांयसा गांव में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर वापस आया था। इसी दौरान उसने घर से करीब 50 से 100 रुपये निकाल लिए थे। कुछ समय बाद उसकी मां को पैसे निकालने की बात पता चल गई। मां ने बच्चे को ज्यादा डांटा नहीं, बल्कि केवल इतना कहा कि वह उसके पिता के आने पर इस बारे में बताएगी। मां की यह बात सुनकर बच्चा डर गया और चुपचाप घर की छत पर चला गया। बताया जा रहा है कि छत पर पहुंचने के बाद बच्चे ने कपड़े सुखाने वाली रस्सी पर चुन्नी को बांध कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कुछ समय बाद जब बच्चे की मां ने उसे घर में ढूंढना शुरू किया तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह उसे तलाशते हुए घर की छत पर पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसका बेटा रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर मां घबरा गई और उसने तुरंत बेटे के गले में बंधी रस्सी को खोल दिया। साथ ही उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 15 से 20 मिनट तक फंदे पर लटका रहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।  


छांयसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 11 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक चार भाई बहन है जिनमें से वह सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed