फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11 people including foreign woman and couple died due to heat

Faridabad News: विदेशी महिला और दंपती सहित 11 लोगों की गर्मी से मौत

Wed, 29 May 2024 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
11 people including foreign woman and couple died due to heat
- घर में मिला न्यूजीलैंड की महिला का शव, दंपती भी घर पर मृत पड़े मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो दिनों से जिले में गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी और लू के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। जिले के विभिन्न जगहों पर दो दिन में लू व गर्मी के कारण दो दिन में 11 लोगों की मौत की हुई है। इसमें 72 साल की न्यूजीलैंड से आई महिला की भी गर्मी व बीमारी के कारण मौत है। इसके अलावा श्याम कॉलोनी पल्ला क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय एक दंपती भी शामिल है। मरने वालों में कुछ लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में इन सभी की मौत का कारण गर्मी व लू के कारण होना मानी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री मापा गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.4 ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 29.6 मापा गया। इस सीजन का सबसे गर्म दिन माना गया। सबसे गर्म दिन होने के चलते लोगों ने घरों से बाहर निकलना भी दोपहर के समय बंद कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम के 5 बजे तक सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम देखने को मिली है। इसके अलावा मौसम विभाग और सरकार की ओर से भी लोगों को लू से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सोमवार और मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिनों होने की वजह से जिले में विभिन्न जगहों पर 12 लोगों की गर्मी के कारण मौत होना बताया जा रहा है। यह लोग कहीं घरों में पड़ी गर्मी, सड़कों पर लू की चपेट में आकर गिर पड़े और दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां मृत घोषित होने पर उनके शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

---
कहां-कहां मिले शव
बीके अस्पताल की मोर्चरी से मिली जानकारी के अनुसार गांव चंदावली निवासी रोहताश ने बताया कि उनके मकान में एक साल से यूपी निवासी प्रदीप कुमार दुबे किराये पर रहते हैं। उनकी उम्र करीब 50 साल है। मंगलवार को जब प्रदीप सुबह उठे नहीं तो उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा जहां पर वह मृत अवस्था में पड़े थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप की मौत गर्मी के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कॉलोनी में किराये पर रहने वाले अमित शर्मा 47 वर्षीय का शव भी कमरे में पड़ा हुआ था। बस स्टैंड बल्लभगढ़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला। शव के हाथ पर सोनू व रानी लिखा हुआ था। उनके शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं है। प्राथमिक जांच के अनुसार उसकी मौत गर्मी के कारण बताई जा रही है।
ओमप्रकाश सेक्टर 7 क्षेत्र में बेहोश पड़ा हुआ था, उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह नशे का आदी था। उसकी भी मौत गर्मी से होना बताई जा रही है।
वहीं, गांव साहुपुर खुर्द निवासी संजीव का शव किराये के मकान में मिला। संजीव निजी कंपनी में काम करते हैं। डबुआ श्री राम गली के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। दोनों लोगों की मौत पुलिस के अनुसार गर्मी के कारण हुई है।
महावीर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार रिक्शा चलाता था। सेक्टर 28 संजय कॉलोनी के पास वह अचानक से दोपहर के समय रिक्शे पर ही मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
वहीं, राहुल कॉलोनी निवासी चंद्र शुक्ला (55) भी राहुल कॉलोनी में अपनी झुग्गी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सभी शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है वहीं अज्ञात शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
---

पल्ला में वृद्ध दंपती की हुई मौत
श्याम कॉलोनी निवासी सरोज (70) और उसके पति राम चरित्र (70) एक साथ रहते थे। उनको बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है। इसलिए वह चार से पांच दिन में एक बार मिलने के लिए आ जाता था। दोनों वृद्ध बीपी और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। दोनों मंगलवार को मृत अवस्था में पाए गए। इसकी सूचना परिजन का दी गई। पुलिस के अनुसार दंपती की मौत बीमारी और गर्मी की वजह से हुई है।
----
विदेश से आई महिला की हुई मौत
सेक्टर 19 निवासी चंद्रकांता वैसे तो न्यूजीलैंड में रहती थीं। वीजा खत्म होने की वजह से वह दो महीने से अपने भाई के साथ सेक्टर 19 में रह रही थीं। रात के समय वह अकेली दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चली गई। सुबह जब वह उठे तो उनकी बहन बेहोश पड़ी हुई थी। उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के जांच अधिकारी अशोक का कहना है कि बस स्टैंड के पास जो अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है उसकी मृत्यु गर्मी के कारण होने की संभावना है। शव के ऊपर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं है।



वहीं, दूसरे मामले के जांच अधिकारी राजेश का कहना है की चंद्र शेखर की भी गर्मी की वजह से झुग्गी में मौत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed