{"_id":"6a44178ce96d54a9b1058e5c","slug":"11-injured-in-dispute-over-power-line-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73680-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली लाइन के विवाद में 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली लाइन के विवाद में 11 लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मझावली में मंगलवार सुबह बिजली लाइन के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार कृष्ण पक्ष ने आरोप लगाया कि नरेश ने उनकी बिजली की लाइन से अवैध रूप से तार जोड़ रखा था। आरोप है कि इस अवैध कनेक्शन के जरिये एसी सहित अन्य भारी बिजली उपकरण चलाए जा रहे थे, जिससे उन पर अतिरिक्त भार और नुकसान हो रहा था। मंगलवार सुबह जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नरेश और उसके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
वहीं, नरेश पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमला पहले कृष्ण और उसके परिवार की ओर से किया गया था। उनके अनुसार, इस झड़प में उनके परिवार के छह सदस्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।