फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11.70 lakh looted from former cooperative minister's scribe

पूर्व सहकारिता मंत्री के मुंशी से 11.70 लाख लूटे

Sun, 28 Nov 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
11.70 lakh looted from former cooperative minister's scribe
फरीदाबाद। बदमाशों ने शनिवार देर रात पूर्व सहकारिता मंत्री करतार सिंह भड़ाना के मुंशी से 11.70 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित व्यक्ति पूर्व मंत्री के पाली स्थित क्रेशर जोन पर काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव करोली गौतम बुद्धनगर (यूपी) निवासी ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के क्रेशर जोन पर मुंशी है। शनिवार को वह पाली क्रेशर जोन से रुपये लेकर मोटरसाइकिल से भड़ाना के अनंगपुर स्थित फार्म हाउस पर जा रहा था। ज्ञानेंद्र ने सारे पैसे एक बैग में डाल रखे थे और बैग पीठ पर लटका रखा था। जैसे ही वह गांव अनंगपुर में फार्म हाउस मोड़ पर पहुंचा, तो वहां पहले से खड़े लड़के ने उसकी पीठ से बैग छीन लिया। झटके के साथ ज्ञानेंद्र मोटरसाइकिल से गिर गया। उसका पैर बाइक के नीचे दब गया। इसी दौरान आरोपी युवक का दूसरा साथी भी वहां आ गया। दोनों रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। आरोपियों के अन्य साथी कुछ दूरी पर ही कार स्टार्ट करके खड़े थे। दोनों लड़के कार में बैठकर भाग गए। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed