{"_id":"6750b2dff1d66534720ee9b4","slug":"1079-lakh-cheated-on-the-pretext-of-profit-on-investment-in-crypto-currency-faridabad-news-c-26-1-del1005-34357-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.79 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.79 लाख ठगे
विज्ञापन
टास्क पूरा करने आरोपियों ने पहले पीड़ित के खाते में कुछ रुपये भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चावला काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 10.79 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस को चावला काॅलोनी निवासी डेविड इमेन्यूल ने बताया कि उनके पास कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक मैसेज आया था। उसमें घर बैठे होटल आदि के रिव्यू करने के बदले पैसे देने के बारे में बताया गया था। उसके बाद टेलीग्राम पर एक ग्रुप से आरोपियों ने जोड़ दिया। जहां पीड़ित को होटल रिव्यू का टास्क दिया गया। उसको पूरा करने पर आरोपियों ने कुछ रुपये खाता में भेजे। उसके बाद एक प्रीपेड टास्क देकर पहले निवेश करने को कहा गया। पीड़ित से कहा गया कि उसके पैसे क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अधिक मुनाफे के साथ वापस किए जाएंगे। इस झांसे में आकर आरोपियों को पीड़ित ने पैसे भेजने शुरू कर दिए। उसके बाद आरोपियों ने पैसे वापसी और टैक्स के रूप में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस प्रकार पीड़ित ने दस लाख 79 हजार रुपये आरोपियों को भेज दिए। जब रुपये वापस नहीं किए तो पीड़ित को ठगी होने का अहसास हुआ। उसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की जांच के बाद साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।