फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10.71 lakh cheated in the name of investing in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.71 लाख ठगे

Fri, 25 Oct 2024 02:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
10.71 lakh cheated in the name of investing in stock market
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 35 निवासी योगेश कुमार ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में 10.71 लाख रुपये ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। आरोपियों ने पीड़ित से पहले शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करीब 6 लाख रुपये खाता में मंगवाए। उसके बाद में पीड़ित द्वार मुनाफा सहित रुपये मांगने पर टैक्स के नाम पर खाते में 4 लाख से ज्यादा रुपये मंगवा लिए। उसके बाद भी आरोपियों द्वारा रुपये मांगे जाने पर पीड़ित को साथ में ठगी होने का अहसास हुआ तो पुलिस से मामले की शिकायत की।

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में सेक्टर 35 निवासी योगेश कुमार ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके पास 8 सितंबर को एक मैसेज आया। उसके द्वारा शेयर बाजार में निवेश के फायदे बताएं गए थे। उससे बात की तो एक एप डाउनलोड करवाया। उसपर योगेश कुमार नाम से खाता खोल दिया गया। उसपर खुद से निवेश नहीं कर सकते थे। सिर्फ अपना मुनाफा और निवेश राशि देख सकते थे। झांसा में आकर आरोपी के खाता में 50,000 रुपये भेज दिए। उसके बाद एप पर अच्छा मुनाफा होते देखकर लालच में आरोपी को निवेश के लिए दोबारा 2,50,000, तीसरी बार 1,18,000 रुपये और चौथी बार में 3,50,000 भेज दिए। इसके बाद जब आरोपी से मुनाफा सहित राशि मांगी तो आरोपी द्वारा कुल राशि का 20 प्रतिशत लगभग 4,21,381 रुपये खाता में पहले जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन

उसके बाद में पैसा वापसी के लिए कई बार में आरोपियों द्वारा बताई गई राशि खाता में जमा कर दी। उसके बाद आरोपियों द्वारा एक और टैक्स के रूप में 15 प्रतिशत रुपये पहले जमा करने को कहा गया तो पीड़ित को साथ में ठगी होने का अहसास हुआ। इस प्रकार आरोपियों ने पीड़ित योगेश कुमार से 10,71,381 रुपये ठग लिए। उसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed