फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   107 applications received for sports nursery

Faridabad News: खेल नर्सरी के लिए आए 107 आवेदन

Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
107 applications received for sports nursery
फरीदाबाद। जिले में खेल नर्सरी के लिए 107 आवेदन आए हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में खेल नर्सरी के लिए आवेदन 22 फरवरी को संपन्न हो गए। इनमें ग्राम पंचायत, सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों ने जमकर उत्साह दिखाया है। यही कारण है कि आवेदन का आंकड़ा सौ के पार रहा है।
विज्ञापन


वहीं पिछले वर्ष की तुलना में भी इस बार आंकड़ों में कमी भी देखने को मिली है। 2024-25 में खेल नर्सरियों के लिए 130 आवेदन हुए थे। हालांकि खेल अधिकारियों का कहना है कि सरकार जिले में 20 से 25 नर्सरियां संचालित कर रही हैं। इन नर्सरियों के चयन के लिए 107 आवेदन भी अच्छा आंकड़ा है।
विज्ञापन


वहीं कुछ निजी संस्थानों और ग्राम पंचायतों व सरकारी स्कूलों का कहना है कि कई बार आवेदन किए हैं, पर उन्हें नर्सरी नहीं दी गई है। यही कारण है कि इस बार उन्होंने आवेदन नहीं करने का फैसला लिया है। खेल अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल से यह नर्सरियां प्रशिक्षण के लिए शुरू कर दी जाएंगी। जिला कार्यकारी खेल अधिकारी निरेश यादव ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि इस बार कितनी नर्सरियां चलाई जाएंगी, सरकार के आदेश के बाद यह तय किया जाएगा कि कितनी नर्सरियों के आवेदन स्वीकार करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed