{"_id":"5be438a7bdec220a7e0f84d2","slug":"101541683367-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर
फरीदाबाद। जिले में रोशनी का पर्व दिवाली बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा शहर रोशनी में जगमगा रहा था। दिवाली पर घरों, प्रतिष्ठानों व मंदिरों को दीपक व झालरों से सजाया गया। शाम के समय मां लक्ष्मी व भगवान गणेश और कुबेर की पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना की गई। बाजारों में रौनक रही। दिनभर लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखे। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद देर रात तक आतिशबाजी होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
दीपों के त्योहार दिवाली से पहले ही शहर का प्रदूषण स्तर काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे जलाने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया था। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने ग्रीन पटाखों की शर्त रखी थी। इसके कारण प्रशासन ने किसी को भी पटाखे बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं किया था। इसके बावजूद शहर में धड़ल्ले से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री हुई। एनआईटी के प्याली चौक, मुजेसर, बल्लभगढ़, पल्ला, सूरजकुंड में जमकर पटाखे बिके। इसी का असर रहा है कि देर रात तक आतिशबाजी होती रही। बुधवार रात दस बजे यह आलम था कि पटाखों के धुएं के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।
देर रात तक हुई आतिशबाजी, पुलिस नदारद
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में आतिशबाजी के लिए रात 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे का समय निर्धारित किया था। मगर आठ बजे से पहले ही लोगों ने आतिशबाजी करनी शुरू कर दी थी, जोकि रात 12 बजे के बाद तक जारी रही। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करवाने में पुलिस भी नाकाम रही। रात को 10 बजे तक पुलिस गश्त तो करती दिखी, मगर किसी को भी आतिशबाजी करने से नहीं रोका। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार फरीदाबाद में रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी करने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
अवैध रूप से बिके पटाखे, 12 के खिलाफ मामला दर्ज
पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी नहीं होने के बावजूद शहर में अवैध रूप से जमकर पटाखे बिके। प्याली चौक, एनआईटी 1, 2, पल्ला, मुजेसर, बल्लभगढ़, सारन, जवाहर कॉलोनी आदि इलाकों में पटाखों की खुलेआम बिक्री हुई। इस दौरान पल्ला थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचते जोगेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र, मुजेसर थाना पुलिस ने पुष्पेंद्र, पवन, दिलीप और प्रमोद को, कोतवाली थाना पुलिस ने तिलक राज को, थाना छायंसा पुलिस ने मंगल सिंह और टेकराम को, थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने योगेंद्र, प्रदीप कुमार और सेक्टर-सात पुलिस ने कपूर चंद को अवैध रूप से पटाखे बेचते गिरफ्तार किया।