फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अब दस अक्तूबर से लागू होंगे नए सर्कल रेट

अब दस अक्तूबर से लागू होंगे नए सर्कल रेट

Sun, 30 Sep 2018 09:00 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
अब दस अक्तूबर से लागू होंगे नए सर्कल रेट

विज्ञापन
अब दस अक्तूबर से लागू होंगे नए सर्कल रेट
फरीदाबाद। वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी छमाही के लिए नए सर्कल रेट अब 10 अक्तूबर से लागू होंगे। जिला प्रशासन इसे एक अक्तूबर से लागू करने की तैयारी कर रहा था लेकिन कुछ औपचारिकताएं शेष रहने के कारण दस दिन देरी से लागू किया जाएगा। जिले की संपत्ति का सर्कल रेट सरकार के आदेश के मुताबिक, अब साल में दो बार तय किया जाना है। जिला प्रशासन ने अप्रैल में अगले छह माह के लिए रिवाइज सर्कल रेट जारी किए थे। अक्तूबर से शुरू होने वाली दूसरी छमाही के लिए जिला प्रशासन रिवाइज सर्कल रेट की सूची तैयार कर रहा है। एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन की ओर से सर्कल रेट की प्रस्तावित सूची जारी कर जनता से आपत्तियां मांगी गई थीं। प्रस्तावित सूची में बड़खल और बल्लभगढ़ तहसील के कुछ रिहायशी और व्यवसायिक इलाकों के सर्कल रेट बढ़ाए गए थे। बाकी तहसील और उप तहसीलों में अप्रैल 2018 वाले रेट ही रखे गए थे। जिला राजस्व अधिकारी डॉ. नरेश ने बताया कि रिवाइज सर्कल रेट फाइनल करने में कुछ औपचारिकताएं बची हुई हैं, जिन्हें पूरा कर 10 अक्टूबर से नए सर्कल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed