{"_id":"5b9d456a867a55013270ef4a","slug":"101537033578-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर हुड्डा ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर हुड्डा ने जताया शोक
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मंत्री शिवचरण लाल के निधन पर हुड्डा ने जताया शोक
फरीदाबाद। पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, मंत्री सुखबीर कटारिया, तिगांव के विधायक ललित नागर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवचरण लाल शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक विशाल व्यक्तित्व के धनी और जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा में अर्पित कर रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित शिवचरण जमीन से जुडे़ हुए नेता थे। इस दौरान पूर्व सीएम कुछ देर के लिए भावुक भी हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी माया शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर शिव कुमार भारद्वाज, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, ओमप्रकाश रक्षवाल और सुरेंद्र बबली सहित कई गणमान्य लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे। ब्यूरो