{"_id":"5ad4dcb04f1c1b62098b4e67","slug":"101523899568-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से खेत में खड़ी फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से खेत में खड़ी फसल राख
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से खेत में खड़ी फसल राख
फरीदाबाद। ददसिया गांव के पूर्व सरपंच शिव कुमार त्यागी की 25 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर लागू पाया लेकिन तब तक सारी फसल नष्ट हो चुकी थी। ददसिया गांव के पूर्व सरपंच शिव कुमार त्यागी के नहरपार स्थित गांव शेरपुर ढाढर में खेत है। सोमवार दोपहर उनके करीब 25 एकड़ खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना खेत पर काम करने वाले मजदूरों ने उनको दी। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड व पुलिस को जानकारी दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। मगर तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग खेत में लगे ट्रांसफार्मर की वजह से लगी है। इस घटना के बाद पूर्व सरपंच शिवकुमार त्यागी ने नहरपार दमकल केंद्र बनाए जाने की मांग की है। ब्यूरो