{"_id":"614a1adf8ebc3eb72e5e6a6a","slug":"1000-rupees-fine-if-the-bike-is-driven-wearing-a-cricket-helmet-faridabad-news-noi60597705","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट हेलमेट पहनकर चलाई बाइक तो देना होगा हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट हेलमेट पहनकर चलाई बाइक तो देना होगा हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
फरीदाबाद। कई बार लोग चालान से बचने के लिए क्रिकेट हेलमेट, सड़क-बिल्डिंग निर्माण के दौरान पहनी जाने वाली प्लास्टिक की टोपी या बिना आईएसआई मार्क के सस्ते हेलमेट पहन लेते हैं। अब ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाने जा रही है। उन्हें एक हजार रुपये जुर्माना भरना होगा।
यातायात पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चला रखा है। इसके तहत मंगलवार को एसीपी ट्रैफिक जयपाल सिंह व जिला ट्रैफिक प्रभारी राजीव कुमार ने अजरौंदा चौक पर अभियान चलाया। एसीपी जयपाल ने लोगों को बताया कि हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए है। केवल चालान से बचने के लिए नहीं। लोग अक्सर चालान से बचने के लिए सस्ते व बिना आईएसआई मार्क के हेलमेट पहन लेते हैं। यही नहीं, औपचारिकता निभाने के लिए क्रिकेट हेलमेट या रोड व भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की सुरक्षा कैप पहन लेते हैं। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक यह गलत है।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक हजार रुपये चालान काटने का प्रावधान है। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के साथ रोड पर भी नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे जा रहे हैं। लोग पिछली सवारी को हेलमेट के बिना ही बिठा लेते हैं। इस पर भी चालान किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित सफर देने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।