फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100 polytechnic students will become e-learning friends, will review tablets

Faridabad News: 100 पॉलीटेक्निक विद्यार्थी बनेंगे ई-अधिगम मित्र, टैबलेट की करेंगे समीक्षा

Sat, 23 Mar 2024 01:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
100 polytechnic students will become e-learning friends, will review tablets
- पोर्टल की डाटा एंट्री, टेबलेट-सिम आबंटन व इंटर नेट स्पीड की करेंगे जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटे गए टैबलेट की समीक्षा करने के लिए करीब 100 ई-अधिगम मित्र तैयार किए जाएंगे। 100 पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों को अधिगम मित्र बनाया गया है। टैबलेट में आ रही तकनीकी समस्याओं का पता लगाने, दूर करने और विभाग को ऑनलाइन रिपोर्ट के माध्यम से सूचित करने में मदद करेंगे। उन्हें पोर्टल की डाटा एंट्री, टेबलेट और सिम के आबंटन को देखना, विद्यालयों में इंटरनेट नेटवर्क की स्पीड को जांचना और टैबलेट में अपलोड एप्लीकेशंस को देखना शामिल है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन में इसकी समीक्षा की फीडबैक ऑनलाइन भरनी होगी।

शिक्षा विभाग की ओर से ई-अधिगम कार्यक्रम 5 मई 2022 को लांच किया गया था, इसके तहत जिले के राजकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों एवं संबंधित अध्यापकों को पूर्णतया निशुल्क टैबलेट, डाटा सिम कार्ड और पाल सॉफ्टवेयर के साथ दिए गए। इसमें 34 विषयों की संपूर्ण शिक्षण सामग्री, पाठ टॉपिक्स पर वीडियो, पीडीएफ सामग्री को अपलोड किया गया है। शिक्षा विभाग ने अब राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) के अंतिम वर्ष के करीब 100 विद्यार्थियों को ई-अधीगम मित्र के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके लिए पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को एक दिन का मास्टर ट्रेनर की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान उन्हें टैबलेट में आ रही तकनीकी समस्याओं का पता लगाने, उसे दूर करने और विभाग को ऑनलाइन रिपोर्ट के माध्यम से तमाम जानकारियां मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्कूल में टैबलेट की समस्या दूर करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। जो बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थी स्कूलों में निरीक्षण कर टैबलेट की समस्या को दूर कर, तीन दिनों में इसकी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धमेंद्र अधाना, ई-अधिगम जिला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed