फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100 police teams will patrol on Holi, checking will be done at 50 checkpoints

Faridabad News: होली पर पुलिस की 100 टीमें करेंगी गश्त, 50 नाकों पर होगी जांच

Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
100 police teams will patrol on Holi, checking will be done at 50 checkpoints
शांति भंग करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होली पर रंग में भंग डालने का प्रयास करने वाले हुड़दंगियों पर फरीदाबाद पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत होली व धुलेंडी के अवसर पर पुलिस की 100 टीमें शहर में गश्त पर रहेंगी। इसके साथ ही 50 जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों, काली फिल्म लगे वाहनों, दुपहिया वाहन पर दो से अधिक लोग बैठने वालों के खास तौर पर चालान किए जाएंगे।

फरीदाबाद पुलिस की ओर से आमजन से अपील भी की गई है कि शांतिपूर्वक तरीके से होली का त्योहार मनाएं। रमजान का महीना चल रहा है और फाग के दिन जुम्मा की नमाज है। ऐसे में हिंदू मुस्लिम भाईचारे का परिचय देकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं।असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने के दिशा निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, शीशे पर काली फिल्म लगे वाहनों, दुपहिया वाहन पर तीन लोग बैठने वालों पर खास तौर से पुलिस की नजर रहेगी। सभी थानाें व चौकी प्रभारी को धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, बाजारों में गश्त व पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहर के लोगों को परिवार संग शांतिपूर्वक तरीके से रंगों का उत्सव मनाने का सुझाव दिया। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि यह त्योहार लोगों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है और सभी शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed