फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100% government funding for medical devices sector, industry happy

Faridabad News: मेडिकल डिवाइस क्षेत्र को 100% सरकारी फंडिंग, उद्योग जगत खुश

Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
100% government funding for medical devices sector, industry happy
फरीदाबाद। मेडिकल डिवाइस क्षेत्र एडवांस्ड टेस्टिंग उपकरणों के लिए 100 प्रतिशत सरकारी फंडिंग के एलान पर मेडिकल उपकरण उद्योग जगत ने खुशी जताई हैै। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे भारत में मेडिकल डिवाइस विनिर्माण को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा एडवांस्ड टेस्टिंग उपकरणों के लिए 100 प्रतिशत सरकारी फंडिंग के एलान पर एसोसिएशन के फोरम कोऑर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि यह घोषणा संगठन की लंबे समय से चली आ रही मांग और प्रयासों की मान्यता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को दुनिया के शीर्ष पांच मेडिकल डिवाइस विनिर्माण केंद्रों में शामिल करने के लक्ष्य को हासिल करने में एक उन्नत परीक्षण ढांचा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि एडवांस्ड टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मेडिकल डिवाइस उद्योग की एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed