{"_id":"601ed1ed8ebc3ed284732c66","slug":"100-front-line-workers-get-vaccinated-faridabad-news-noi564167810","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को नीमका जेल से दूसरे चरण के कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। शनिवार को औपचारिक तौर पर केवल जिला जेल में टीकाकरण के दो सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर को पहला टीका लगाकर फ्रंट लाइन वर्कर के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन 100 वर्करों का टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मेगा अभियान आयोजित कर फ्रंट लाइन वर्करों का अधिक से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य है। वहीं, दूसरी ओर प्रथम चरण का टीकाकरण फिलहाल जारी है। शनिवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। इसके लिए तीन सत्र आयोजित किए गए। इसमें कुल 77 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया। जिले में सोमवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना थी।
विभाग की योजना है कि दूसरे चरण का टीकाकरण एक सप्ताह में ही पूरा कर लिया जाए। ऐसे में मेगा टीकाकरण के साथ इसकी शुरुआत कर लोगों में उत्साह बढ़ाने की तैयारी थी। कुछ कारणों के चलते स्वास्थ्य विभाग को शनिवार से ही दूसरे चरण का टीकाकरण एकाएक शुरू कर दिया। शनिवार को जिला जेल में तैनात कर्मियों को टीके लगाए गए। यहां टीकाकरण के दो सत्र आयोजित किए गए। कुल 100 कर्मियों ने इस दौरान टीका लगवाया।
विज्ञापन
12 नए संक्रमित मिले, 10 स्वस्थ
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 12 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है। वहीं, 10 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-75, चामर्सवुड विलेज, सेक्टर-28, सेक्टर-45 व सेक्टर-21 में नए कोरोना संक्रमित मिले। अभी तक कुल 46320 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 45798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 415 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। जिले में 107 मरीज उपचाराधीन हैं। फिलहाल सात मरीजों का इलाज अस्पताल में जारी है। शेष सौ मरीजों को होम आइसोलशन में रखा गया है। बीते 24 घंटों में 3142 नए नमूने लिए गए हैं। अभी 1893 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
जिला जेल में कार्यरत फ्रंट लाइन वर्करों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इस कारण विभागीय और कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए जेल में ही टीकाकरण आयोजित किया गया। सोमवार से विधिवत फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण शुरू होगा। प्रयास है कि मेगा अभियान के जरिये लोगों का स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही उत्साह बनाया जाए। अभी तक जिले में 17148 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी