फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   100 beds reserved for the infected in BK Hospital

बीके अस्पताल में संक्रमितों के लिए 100 बेड आरक्षित

Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
100 beds reserved for the infected in BK Hospital
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 बेड बढ़ा दिए गए हैं। इसमें नेत्र रोग वार्ड, पोस्ट कोविड रिकवरी वार्ड में मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अस्पताल में पहले से मौजूद कुछ अन्य वार्ड में भी कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अस्पताल में 66 आइसोलेशन वार्ड, 11 आईसीयू, 13 इमरजेंसी कक्ष और चार बेड नवजात बच्चों के लिए एसएनसीयू में आरक्षित किए गए हैं। वहीं, छह बेड प्रिजनर वार्ड (बंदी वार्ड) में भी कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रबंधन कोविड मरीजों को ज्यादा से ज्याद ासंख्या में भर्ती कर राहत देने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में बेड बढ़े लेकिन स्टाफ नाम मात्र
अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए ज्यादा से ज्यादा बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। लेकिन स्टाफ की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मौजूदा समय में 50 फीसदी डॉक्टर या तो संक्रमित हैं या फिर परिजनों के संक्रमित होने के कारण अस्पताल से दूर क्वारंटीन लीव पर हैं। वहीं, दूसरी ओर कुल स्वीकृत सौ नर्स में से मात्र 15 ही इन दिनों काम कर रही हैं। ऐसे में स्टाफ की भारी कमी सिविल अस्पताल में खल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड मरीजों की देखरेख के लिए जिला अस्पताल में सौ बेड आरक्षित कर दिए हैं। इसमें मरीजों की देखरेख के लिए स्टाफ की कमी पड़ रही है। मौजूदा समय में केवल 15 नर्स ही सेवा दे रही हैं। स्टाफ की मांग मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है। इससे व्यवस्था बनी रहेगी। - डॉ. सविता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed