Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 year old Srishti Gulati sets out to shape nation future sparks awareness through a video message on Constit

फरीदाबाद: देश के भविष्य को संवारने निकलीं 10 वर्षीय सृष्टि गुलाटी, संविधान दिवस पर वीडियो संदेश से जगाई अलख

Wed, 25 Nov 2026 04:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

सृष्टि गुलाटी की इच्छा है कि उनका संविधान जागरूकता संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री से विनम्र निवेदन किया है कि वे उनकी इस पहल को देखें और सुनें। सृष्टि चाहती हैं कि प्रधानमंत्री उनका उत्साहवर्धन करें और आशीर्वाद दें।

विज्ञापन
10 year old Srishti Gulati sets out to shape nation future sparks awareness through a video message on Constit
10 वर्षीय सृष्टि गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के भविष्य को जागरूक बनाने की सोच के साथ 10 वर्षीय बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी ने संविधान दिवस पर एक विशेष वीडियो बनाया है। विश्व रिकॉर्डधारी सृष्टि ने इस वीडियो से देशवासियों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उनकी इस पहल का उद्देश्य बच्चों और युवाओं सहित प्रत्येक नागरिक को संविधान के महत्व से अवगत कराना है।

विज्ञापन



सृष्टि ने संविधान की पुस्तक दिखाते हुए इसे देश की पहचान बताया। यह लोकतंत्र की आत्मा और नागरिकों के अधिकारों का आधार है। उन्होंने संविधान के निर्माण और महत्व पर प्रकाश डाला। सृष्टि का मानना है कि संविधान को केवल किताबों तक सीमित न रखें। इसे पढ़ना, समझना और आदर्शों को जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी निभाने पर जोर दिया। डिजिटल माध्यम से सृष्टि ने संविधान जागरूकता फैलाई। यह पहल अन्य बच्चों को भी समाज और देश के लिए प्रेरित करती है। सृष्टि पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण जैसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय रही हैं। वह जरूरतमंदों की सहायता और तिरंगा वितरण में भी भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहती हैं संदेश
सृष्टि गुलाटी की इच्छा है कि उनका संविधान जागरूकता संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री से विनम्र निवेदन किया है कि वे उनकी इस पहल को देखें और सुनें। सृष्टि चाहती हैं कि प्रधानमंत्री उनका उत्साहवर्धन करें और आशीर्वाद दें। यदि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिलता है, तो यह उनके लिए अविस्मरणीय प्रेरणा होगी। एक छोटी बच्ची की यह इच्छा है कि उसकी आवाज देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशवासियों से विशेष अपील
सृष्टि ने देशवासियों, सामाजिक संगठनों और मीडिया संस्थानों से इस वीडियो को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। उनका आग्रह है कि इसे जन-जागरूकता अभियान बनाया जाए। 

सृष्टि ने पांच मुख्य आग्रह किए हैं: 
संविधान पढ़ें, अधिकार व कर्तव्य पहचानें, आदर्शों का सम्मान करें। बच्चों को नागरिक जिम्मेदारियों की शिक्षा दें और वीडियो को अधिक से अधिक साझा करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed