फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 teams registered for the football tournament

Faridabad News: फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए 10 टीमों ने कराया पंजीकरण

Thu, 19 Feb 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 teams registered for the football tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित प्ले ऑल स्पोर्ट्स अकादमी में आगामी 22 फरवरी को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में जिले की 10 फुटबॉल टीमों के खिलाड़ी भाग लेते हुए नजर आएंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी 10 टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन अभी से ही करा लिया है। अब सभी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द 22 फरवरी का इंतजार है।

इनमें सभी टीमों के खिलाड़ियों की निगाहें ट्रॉफी के साथ 24 हजार रुपये की इनामी राशि पर होंगी। बता दें कि प्रतियोगिता के लिए कुल 24 हजार रुपये की ईनामी राशि रखी गई है। इनमें विजेता टीम को सबसे अधिक 16 हजार रुपये जबकि उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल त्यागी ने बताया कि सभी 10 टीमों को पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


इनमें जो टीम जिस ग्रुप में है, वह अपने-अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेंगी। सभी चार मुकाबले पूरे होने के बाद जो भी टीम अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहेगी, उसे सेमी फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed