{"_id":"6a7636540e1bd6277b0af40b","slug":"10-storey-multi-level-parking-at-old-faridabad-railway-station-to-become-operational-by-december-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76923-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की 10 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग दिसंबर तक होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की 10 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग दिसंबर तक होगी शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में बन रही 10 मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिजली फिटिंग, लिफ्ट, फायर सेफ्टी सिस्टम और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। सभी सुरक्षा मानकों की जांच के बाद दिसंबर तक पार्किंग को यात्रियों के लिए शुरू किए जाने की उम्मीद है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। इसी योजना के तहत स्टेशन परिसर में आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है, जहां एक साथ 500 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। इसके शुरू होने से स्टेशन परिसर में बेतरतीब पार्किंग और जाम की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन स्टेशन के प्रवेश और निकास मार्गों के आसपास खड़े हो जाते हैं, जिससे यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई पार्किंग शुरू होने के बाद यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और यात्रियों को वाहन खड़ा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।