फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 lack rupees fine on echo green company

Faridabad News: कूड़ा उठाने में लापरवाही, ईको ग्रीन पर 10 लाख का जुर्माना

Fri, 10 Nov 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 lack rupees fine on echo green company
- सरकार ने कंपनी को तीन माह में सुधार नहीं करने पर ब्लैक लिस्ट की दी चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में डोर टू डोर और खत्तों से कूड़ा उठाने वाली इको ग्रीन कंपनी पर नगर निगम ने 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। इसके साथ ही सरकार ने कंपनी को चेतावनी दी कि तीन माह में व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य नगर निगम ने ईकोग्रीन कंपनी को सौंपा हुआ है। ईकोग्रीन ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम अलग ठेकेदार को सौंप रखा है। वहीं ठेकेदार कूड़ा घर-घर से कूड़ा उठाकर कूड़ा कलेक्शन सेंटर पर पहुंचाते हैं। यहां से ईको ग्रीन कूड़े को बंधवाड़ी प्लांट तक पहुंचाता है। पिछले दिनों वेतन नहीं मिलने के कारण ईको ग्रीन के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में छह दिन तक शहर से कूड़ा नहीं उठाया गया और न बंधवाड़ी पहुंचा। ऐसे में शहर के अलग-अलग इलाकों में हड़ताल खत्म होने के बाद भी सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे है। लोग दिवाली में कूड़े के बीच त्यौहार मनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ईको ग्रीन कंपनी गेट पर लगाया ताला
वेतन न मिलने से परेशान ईको ग्र्रीन कंपनी के कर्मियों ने शुक्रवार सुबह कंपनी के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों का तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आक्रोशित कर्मियों ने कंपनी गेट पर ताला लगा दिया। बाद में नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस ने बीचबचाव कर कर्मियों को समझाया। कर्मियों को वेतन दिलाने का आश्वासन भी दिलवाया है। इसके बाद कर्मियों ने गेट का ताला खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed