फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   10 killed due to corona, 1713 new infected found

कोरोना से हुई 10 की मौत, 1713 नए संक्रमित मिले

Sat, 08 May 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
10 killed due to corona, 1713 new infected found
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को कोरोना से 10 मरीजों की मौत हुई है। उनका कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं 1713 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 2128 लोग ठीक हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 86,106 हो गई है। इसमें से 71,739 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में 568 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 13,799 हो गई है। इसमें से 1976 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 11,823 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 911 मरीज ऑक्सिजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 83 वेंटिलेटर पर हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अभी तक 7 लाख 2 हजार 859 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को 5360 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2415 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 83.3 प्रतिशत व एक्टिव केस रेट 15.9 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

3800 लोगों को लगवाई कोरोना वैक्सीन
जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ शनिवार को टीकाकरण के 15 सेशन आयोजित किए गए। शनिवार को छोटे बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। इस दौरान 3800 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। इनमें 1538 लोगों को पहली व 2262 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद ने बताया कि 18 से 44 साल तक की उम्र के 666 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं, 45 से 60 साल तक की उम्र के 695 लोगों को टीके की पहली व 1097 को दूसरी डोज दी गई। 60 साल से अधिक उम्र के 143 बुजुर्गों ने टीके की पहली व 1127 ने दूसरी डोज ली। वहीं, 10 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली व 6 ने दूसरी और 24 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली व 32 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अभी तक कोरोना बचाव के कुल 4 लाख 18 हजार 408 टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके अस्पताल और ईएसआई में आक्सीजन प्लांट शुरू
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्तपाल में शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी नया ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर दिया गया है। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करना शुरू कर दिया गया है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज शहर का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल है। यहां पर 500 बेड की सुविधा है, जिसमें ऑक्सीजन, आईसीयू व वेंटिलेटर बेड हैं। यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नया ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से अस्पताल के लिए यह प्लांट अलॉट किया गया है। मशीनें आदि मिलने के बाद 24 घंटे में अस्पताल में इन्हें इंस्टॉल कर शुरू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस प्लांट की क्षमता 440 लीटर प्रति मिनट ऑक्सिजन जनरेट करने की है। इससे अस्पताल में अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड व आईसीयू चलाए जा सकते हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है। इससे हम 25 अतिरिक्त आईसीयू चला पाएंगे। हम अस्पताल में आईसीयू व ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed