{"_id":"61c9f1cdbaccbb60cb49a6e6","slug":"1-5-lakh-cheated-by-downloading-any-desk-app-faridabad-news-noi623717349","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.5 लाख ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एक अस्पताल कर्मचारी का मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने इसके लिए पीड़ित के मोबाइल पर एनी डेस्क नाम का एप डाउनलोड करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्वी चावला कॉलोनी निवासी मंजू कैरी ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। 19 दिसंबर को उनके पास धमेंद्र कुमार साहनी नाम के युवक का फोन आया। आरोपी ने कहा कि आपके पति ने फोन पे पर 25 हजार रुपये भेजे हैं। साइबर ठगों ने उन्हें बातों में उलझाकर पैसे देने की बजाय चार बार में 25 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। मंजू ने आरोपी से अपने पैसे वापिस मांगे। इस पर आरोपी ने कहा कि आपके बैंक में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं।
आरोपी ने पीड़ित को एक लाख रुपये रिफंड करने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड व खाता नंबर ले लिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। कुछ देर में ही मंजू के खाते से पैसा कटने का मैसेज आया और खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल गए।