{"_id":"686489131ce845bf3509e3a5","slug":"faridabad-young-man-fainted-while-exercising-in-the-gym-died-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad : जिम में कसरत करते वक्त बेहोश हुआ युवक... मौत, प्राथमिक जांच में यह वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad : जिम में कसरत करते वक्त बेहोश हुआ युवक... मौत, प्राथमिक जांच में यह वजह आई सामने
Wed, 02 Jul 2025 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:49 AM IST
सार
निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को जिम में बुलाया गया। टीम ने जांच करने के बाद बताया कि युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
सेक्टर-9 स्थित एक जिम में कसरत करने के दौरान पंकज (37) बेहोश हो गए। निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को जिम में बुलाया गया। टीम ने जांच करने के बाद बताया कि युवक की मौत हो चुकी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह कॉलोनी में रहने वाले पंकज पिछले 5 महीने से सेक्टर-9 स्थित श्रोता वैलनेस जिम में अपने दोस्त रोहित के साथ जाते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भी वह अपने दोस्त रोहित के साथ जिम गए थे।
विज्ञापन
दोस्त रोहित ने बताया कि जिम करने से पहले उनके दोस्त पंकज ने एक ब्लैक कॉफी पी थी। ब्लैक कॉफी पीने के बाद मात्र 2 मिनट ही एक्सरसाइज की थी। तभी वह बेहोश हो गए। बेहोश होते ही उनके ऊपर पानी छिड़का गया, लेकिन होश में नहीं आए। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल से डॉक्टरों की टीम व एंबुलेंस को बुलाया गया।
विज्ञापन
जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
175 किलोग्राम था वजन
दोस्त रोहित ने बताया कि पंकज की हाइट करीब 6 फीट 2 इंच की थी। वही उसका वजन 175 किलोग्राम था। उसका खुद का धर्म कांटे का बिजनेस था। ब्यूरो