{"_id":"484fa735b45ed4f13a2f66e94c923ea5","slug":"faridabad-won-the-src-kickboxing-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद बना एसआरसी किकबॉक्सिंग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद बना एसआरसी किकबॉक्सिंग चैंपियन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद ने एसआरसी किकबॉक्सिंग स्टेट प्रतियोगिया जीत ली। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर रविवार को उसने
विज्ञापन
पानीपत पछाड़ा। कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों के 37 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद की हर्षिता ने स्वर्ण व मनीषा कौर ने रजत पदक हासिल किया। कुरुक्षेत्र की कंवलदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया।
लड़कों के 28 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के सार्थक ने स्वर्ण और देवराज ने रजत हासिल किया। फरीदाबाद के विपिन रावत ने कांस्य पदक हासिल किया।
42 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की मनदीप ने स्वर्ण और राहुल ने रजत पदक और फरीदाबाद के प्रबल गुप्ता ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 47 किलोग्राम भार वर्ग में अपूर्वा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। भव्या सेठी ने रजत पदक झटका।
विज्ञापन
लड़कों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के नकुल ने स्वर्ण पदक व रोहन ने रजत पदक हासिल किया। लड़कियों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद की राधिका ने स्वर्ण पदक पर व कामिनी ने रजत पदक कब्जा किया।
विज्ञापन
84 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद के सागर नरवत ने स्वर्ण पदक और भिवानी के पवित्र के हिस्से में रजत पदक आया। विजेता खिलाड़ियों को किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन विभाग के एमडी आनंद मोहन शरण मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैच के समापन अवसर पर एसोसिएशन के सचिव संतोष अग्रवाल, खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा भी उपस्थित रहे।