{"_id":"ca8901cd4a3fd4a446ffede048360359","slug":"faridabad-s-footballer-goes-germany-for-learning-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में किक लगाएंगे फरीदाबाद के तीन छोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी में किक लगाएंगे फरीदाबाद के तीन छोरे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जर्मनी में किक लगाने का मौका मिलेगा। इन तीनों को जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ट्रायल के आधार पर चयनित किया जाएगा। ट्रायल 28 जून को राजा नाहर सिंह स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र भाटिया ने बताया कि एक प्राइवेट इंश्योरेंश कंपनी द्वारा जर्मनी में फुटबॉल कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके लिए पूरे देश में ट्रायल करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
देश से 56 खिलाड़ियों को कैंप में भाग लेना है। प्रत्येक जिले से तीन खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में होने वाले ट्रायल की जानकारी सभी अकादमी को भेज दी गई है।
विज्ञापन