फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad: Now e-learning content will be on TV screen in one click

फरीदाबाद: अब एक क्लिक में टीवी स्क्रीन पर होगा ई-लर्निंग कंटेंट 

Tue, 19 Apr 2022 05:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद 
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Apr 2022 05:15 PM IST
सार

निदेशालय ने कोरोना के मामले बढ़ते देख ऑनलाइन कंटेंट का ई-स्टोर तैयार किया। विद्यार्थियों की शिकायत के आधार पर समाधान निकाला गया।

विज्ञापन
Faridabad: Now e-learning content will be on TV screen in one click
ऑनलाइन क्लास - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यदि संक्रमण बढ़ने पर कॉलेज बंद हो जाएं तो छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतों का समाना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि, अब एक क्लिक करते ही टीवी स्क्रीन पर ई-कंटेंट उपलब्ध होगा। छात्र मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी की मदद से इस कंटेंट को छोटी-बड़ी स्क्रीन पर पढ़ सकेंगे। खास बात यह है कि ई-कंटेंट को छात्र गूगल ड्राइव में सुरक्षित रख सकेंगे।

विज्ञापन


राजकीय नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि कोरोना की दो लहर में विद्यार्थी बेहद परेशान रहे। इस दौरान ऐसे छात्रों का भी प्रदर्शन बिगड़ा जो पढ़ाई में होनहार रहे। ऐसी समस्या का सामना दोबारा न करने पड़े, इसके लिए निदेशालय ने कॉलेज-विश्वविद्यालय (विवि) प्रवक्ताओं की मदद से ई-कंटेंट विकसित किया है। इसे स्टडी एट होम का नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


निदेशालय पोर्टल पर इसे सीधे एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए छात्र को स्टडी एट होम आईकॉन पर क्लिक कर कोर्स और विषय अनुसार कंटेंट का चयन करना होगा। इससे राहत रहेगी कि ऑनलाइन छात्रों को अपने स्तर पर बगैर भ्रमित हुए सही ई-सामग्री पढ़ने के लिए मिलेगी। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए निदेशालय ने टीवी स्क्रीन टच का नाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कोर्स और पाठ्यसामग्री सीधे गूगल ड्राइव में कर सकेंगे सेव 

  • डीएचई पोर्टल पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के अनुसार 
  • बीकॉम व एमकॉम की पाठ्य सामग्री टॉपिक अनुसार 
  • बीए व एमए (विभिन्न विषयानुसार)
  • बीएससी, बीबीए, बीजेमसी और एमएससी 
  • बीसीए व एमसीए, पंजाबी भाषा कोर्स 
  • सेल्स मैनेजमेंट व अन्य कोर्स 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed