{"_id":"5718c2274f1c1b6b5f8b46aa","slug":"faridabad-municipal-corporation-will-protest-against-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त के रवैये को लेकर निगम कर्मचारी खोलेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त के रवैये को लेकर निगम कर्मचारी खोलेंगे मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारी शुक्रवार को प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
फेडरेशन के अध्यक्ष अरूण कुमार भाटिया, महासचिव रमेश कुमार जागलान ने कहा कि निगमायुक्त के पूर्व निजी सचिव अशोक कुमार को निगम की सेवाओं से अभी तक नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
एसीपी के सैकड़ों केस लंबित हैं, पदोन्नति के मामलों को लटका रखा है। अधिकारी एसी का मजा ले रहे हैं लेकिन कर्मचारियों के कमरों में कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। इसके विरोध में शुक्रवार को निगम सभागार के प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद जुलूस निकालकर कर्मचारी निगम मुख्यालय पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेस सचिव दशरथ कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान शाहाबीर खान, कार्यालय यूनियन के प्रधान महेंद्र चौटाला, चालक यूनियन के प्रधान नेत्रपाल शर्मा, मेकैनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान टेक चंद सौरोत व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के प्रधान रवि चंदीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।