{"_id":"5e6dae16f84b219fc565f42f87ab495c","slug":"faridabad-may-get-fifth-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिल सकता है पांचवीं आईटीआई का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिल सकता है पांचवीं आईटीआई का तोहफा
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी शैक्षिक सत्र में तकनीकी शिक्षा की दक्षता के लिए शहर के युवाओं को एक नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का तोहफा मिल सकता है। एनआईटी आईटीआई प्रशासन ने सरकार के पास ओल्ड फरीदाबाद स्थित आईटीआई को स्वंत्रत करनेे का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
सरकार के इस कदम के बाद शहर में पांचवीं राजकीय आईटीआई हो जाएगी। जिसमें युवाओं को शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए दाखिला दिया जाएगा। मौजूदा समय में ओल्ड फरीदाबाद आईटीआई एनआईटी आईटीआई से अटैच है। इसके अलावा दो आईटीआई पॉली व महिला आईटीआई को भी इसी कैंपस में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पॉली आईटीआई का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा नहीं होने की वजह से इसका संचालन मजबूरन यहां किया जा रहा है। जबकि कैंपस में महिला आईटीआई की आधी जगह है।
एनआईटी से अटैच आईटीआई के सभी ट्रेडों के दाखिले हर वर्ष एनआईटी आईटीआई प्रशासन की ओर से किए जाते हैं। इस आईटीआई में 24 ट्रेड यूनिट हैं, जिनकी 530 सीटें निर्धारित रखी गई हैं।
विज्ञापन
इस आईटीआई में प्रधानाचार्य सहित करीब 26 लोगों का स्टाफ मौजूद है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह आईटीआई पूरी तरह से स्वतंत्र हो जाएगी और इसका पूरा बजट औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से जारी किया जाएगा।
एनआईटी स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि एनआईटी आईटीआई व ऊंचा गांव राजकीय महिला आईटीआई को मिलाकर शहर में पांच आईटीआई हो जाएंगी। ओल्ड फरीदाबाद में अटैच आईटीआई को स्वतंत्र करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। मंजूरी जल्द आ सकती है।