{"_id":"4b823cb671f394570cd7c3eadd2c9d4a","slug":"faridabad-doctors-get-150-rupee-for-family-planning-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन के बारे में बताइए, 150 रुपये पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन के बारे में बताइए, 150 रुपये पाइए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 May 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में परिवार नियोजन के तरीके अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले डॉक्टरों को भी अब प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए प्रति केस 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में डॉक्टर परिवार नियोजन के लिए महिलाओं और पुरुषों को प्रोत्साहित करेंगे। स्वास्थ्य मुख्यालय को ऐसी उम्मीद है।
विज्ञापन
अभी तक परिवार नियोजन ऑपरेशन या इससे संबंधित अन्य तरीकों को अपनाने पर आशा वर्कर, एएनएम और संबंधित व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि दी जाती रही है। लेकिन अब इसमें डॉक्टरों को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विभाग से मिली जानकारी अनुसार ऐसा देखने में आया है कि डॉक्टर परिवार नियोजन के लिए मरीज को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। जबकि डॉक्टरों के कहने पर व्यक्ति जल्द ही उपाय अपनाने के लिए तैयार हो सकता है। क्याेंकि डॉक्टर उपाय अपनाने के दौरान और उसके बाद क्या एहतियात बरतने हैं, क्या शारीरिक समस्या हो सकती है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकते हैं। इस वजह से अब डॉक्टरों को भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम के अनुसार डिलीवरी के तुरंत बाद पीपीआईयूसीडी (पोस्ट पेलसेंटल इंट्रायूट्रीन कांट्रासेप्टिव डिवाइस) लगाने के बाद तीन साल तक बच्चे के जन्म को रोका जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसके फेल होने की संभावना कम होती है। जिस कारण स्वास्थ्य मुख्यालय इस प्रयास को अधिक अमल करने पर जोर दे रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्देश मुख्यालय द्वारा जारी किए गए है। इस बारे में सभी डॉक्टरों को सूचित कर दिया गया है।